
जमशेदपुर: छठ महापर्व को लेकर आमजनों में उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देशानुसार पूर्वी विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न मंडल क्षेत्र में जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ सामग्री का वितरण किया। बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए एवं व्रतधारियों के बीच फल सामग्री व पूजन सामग्री भेंट की। उन्होंने सीतारामडेरा मंडल में बाबूडीह मंदिर प्रांगण, बारीडीह मंडल में बगरंज चौक, बिरसानगर मंडल में 3 नंबर जोन के बजरंगबली मंदिर के समीप, बर्मामाइंस मंडल में ओम टेंट हाउस, गोलमरी मंडल में टिनप्लेट चौक एवं टेल्को मंडल में 22फ़ीट काली पूजा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ सूर्य उपासना का अनुपम पर्व है। यह पर्व सूर्य भगवान, उषा, प्रकृति, जल, वायु आदि को समर्पित है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें सहयोग हेतु पूजन सामग्री भेंट की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Average Rating